देश

हैदराबाद कांड: आरोपियों के शव से सबूत जुटाने की मांग पर सुनवाई आज

हैदराबाद                                                                                                  
तेलंगाना उच्च न्यायालय हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों के शवों से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का आग्रह करने वाली याचिका पर शनिवार को सुनवाई करेगा। चारों आरोपी छह दिसंबर को कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।

मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति अभिषेक रेड्डी की खंडपीठ कुछ महिला कार्यकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिन्होंने शवों और अन्य से सबूत जुटाने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रियान्वयन का आग्रह किया है। शीर्ष अदालत ने शवों से आवश्यक साक्ष्य जुटाने पर कोई आदेश पारित करने का मुद्दा उच्च न्यायालय पर छोड़ दिया था। 

तेलंगाना के महाधिवक्ता ने दलील दी कि शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार शवों का पोस्टमॉर्टम पहले ही कराया जा चुका है। इसलिए दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कोई आदेश पारित करने की आवश्यकता नहीं है। महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और फिर उसके शव को आग लगा दी गई थी। उसका शव 28 नवंबर को हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के नीचे मिला था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment