राजनीति

हरियाणा विधानसभा चुनाव :BJP ने जारी की 40 दिग्गज Star campaigner की सूची

पंचकूला
 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री मनोहरलाल का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

इनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यभा सांसद डॉ. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा में जनसभाएं करेंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment