देश

स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने का आरोपी संजय जेल से रिहा

शाहजहांपुर                                        
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी संजय सिंह की गुरुवार शाम जेल से रिहाई हो गई। संजय की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हुई। इसके बाद हाईकोर्ट का ऑर्डर बुधवार शाम कोर्ट पहुंचा।

चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अब तक सभी आरोपी जेल से रिहा हो चुके हैं। सबसे पहले छात्रा और सचिन की जमानत मंजूर हुई थी। पहले छात्रा की रिहाई हुई, उसके बाद विक्रम ठाकुर और फिर सचिन जेल से रिहा हुआ। सबसे अंत में आरोपी संजय सिंह गुरुवार को जेल से बाहर आया। सबकी तीन फरवरी को कोर्ट में पेशी होनी है। संजय 25 सिंतबर को गिरफ्तार किया गया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment