राजनीति

सोमवार को डाले जाएंगे वोट, महाराष्ट्र और हरियाणा में थमा चुनाव का शोर

 नई दिल्ली 
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार का दिन आखिरी रहा। दोनों राज्यों में शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 21 अक्टूबर को दोनों ही राज्यों में वोटिंग होगी। जिसमें महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में दो रैली को संबोधित किया। जबकि गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में रैली को संबोधित किए। हरियाणा के ऐलनाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया। कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की। 

पीएम ने कहा कि 1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ 4 किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए। पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया।

हरियाणा 2014 के परिणाम
बता दें कि हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने 19 जबकि कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।

महाराष्ट्र 2014 के परिणाम
महाराष्ट्र में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डाले तो भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। ऐसा पहला मौका था जब महाराष्ट्र में बीजेपी को इतनी सीटें हासिल हुई थीं। जबकि 63 सीटों के साथ शिवसेना दूसरे नंबर पर थी। और कांग्रेस के खाते में 42 और राकांपा के खाते में 41 सीटें आई थी। जबकि 1 सीट अन्य के खाते में गई थी। ऐसे में अब देखना है कि 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के बाद राज्य में किस पार्टी की वापसी होती है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment