छत्तीसगढ़

सीएम को सोंटा लगाने वाले भरोसा राम का निधन

भिलाईनगर
सोंटा लगाने वाले दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी निवासी भरोसा राम ठाकुर का निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, मैं प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में गौरी गौरा पूजा में हिस्सा लेता हूं, जहां परंपरा अनुसार सभी विघ्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए भरोसा राम ठाकुर मुझे सोंटा लगाते थे। आज भरोसाराम जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ।

उनसे मेरे वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं, वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। भरोसा राम ठाकुर अक्टूबर 2019 में तब चर्चा में आए जब उन्होंने गौरा गौरी पूजा के दौरान सीएम भूपेश बघेल को सोंटा लगाया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment