छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को जल्द दी जाएगी – कृषि मंत्री

रायपुर
धान खरीदी के अखिरी दिनों में किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह से प्रायोजित था। खरीदी अंतिम तारीख से पहले तक 82 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। जहां-जहां बारदाने की कमी थी वहां बारदाना पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिनका टोकन कट चुका है और पंजीयन हो चुका है, उनका धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जो असंतोष दिख रहा है वह प्रायोजित है।

उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को मानने से इंकार करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी लाठीचार्ज की स्थिति नहीं है। चक्काजाम हुआ था और प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया है। उन्होंने समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को देने की योजना पर कहा कि बजट में 5 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उप मंत्रिमंडलीय समिति ने नीतिगत तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के लौटते ही नाम तय कर लिया जाएगा।

मंत्री श्री चौबे ने महानदी जल विवाद पर कहा कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चर्चा हुई है। मैंने आग्रह किया है ओडिशा और छत्तीसगढ़ को जितने जल की आवश्यकता है, उसका उपयोग करने दें। ट्रिब्यूनल में मामला कब तक खिंचता रहेगा। महानदी जल विवाद में केंद्र सरकार को मध्यस्थ की भूमिका निभानी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने इस आग्रह को स्वीकार किया है। अब कब तक इस विषय को आगे बढ़ाया जाता है, यह केंद्र पर निर्भर है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment