देश

संतों ने किया विरोध तो नहीं कर पाईं सपना चौधरी स्टेज पर डांस 

 आगरा 
सोमवार को गोवर्धन रोड पर होने वाला सपना चौधरी का स्टेज शो रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने विरोध को देखते हुए खुद ही प्रशासन को कार्यक्रम रद करने की जानकारी दी। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि जो लोग इसके लिए टिकट खरीद चुके थे, उनके पैसे कैसे वापस होंगे।

गौरतलब है कि सोमवार को सपना चौधरी का गोवर्धन रोड पर स्टेज शो होने का प्रचार किया गया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए टिकट भी बेची जा रही थीं। बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट खरीदी थीं। इधर सपना चौधरी के स्टेज शो के विरोध में संत सोमवार को एडीएम प्रशासन से मिले थे और शो को रद्द करने की मांग की थी। संतों का कहना था कि कन्हैया की नगरी में इस तरह का नृत्य नहीं होना चाहिए। यह हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश है।
 
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे सपना चौधरी का शो रद हो जाने की सूचना मिली। टिकट के लिए जो नंबर प्रचारित किया गया था, उस फोन नंबर पर फोन करने पर बताया गया कि आयोजकों ने स्वयं ही शो रद्द करने के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया है। बताया गया कि प्रशासन की कुछ शर्तों को आयोजक पूरा नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण उन्होंने इस शो रद्द कर दिया है। शो रद्द हो जाने से सवाल यह खड़ा हो गया है कि जो लोग टिकट खरीद चुके हैं, उनके पैसे वापस होंगे या नहीं और यदि होंगे तो कैसे होंगे।

कलक्ट्रेट पहुंचे संतों ने दिया धरना
सपना चौधरी के शो के विरोध में मथुरा और वृंदावन के कुछ संत, भागवताचार्य और अन्य लोग सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों को डीएम नहीं मिले तो एडीएम प्रशासन के पास पहुंचे। वहां एडीएम कुछ देर में वापस लौटने की बात कहकर कहीं चले गए। इस पर यह लोग यहीं धरने पर बैठ गए। बाद में कार्यक्रम रद होने की जानकारी पर यह लोग यहां से हटे।

बोले एसपी सिटी…
आयोजकों ने लिख कर दिया है कि वह शो नहीं करा पा रहे हैं, इसलिए इसे रद कर दिया जाए।
– अशोक कुमार मीना, एसपी सिटी

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment