देश

शिक्षकों के 35 हजार रिक्त पद भरने के लिए अधिसूचना जारी

 नई दिल्ली                     –                                                                              
केंद्र में नई सरकार का गठन होने के बाद से अब तक केंद्र व राज्य सरकारों ने शिक्षकों के 35140 पदों को अधिसूचित किया है। इन पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय करीब 65 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द से जल्द करने के लिए राज्य सरकारों से बातचीत कर रहा है। ज्यादातर भाजपा शासित राज्य इसके लिए तैयार हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसे अपनी सौ दिन की प्रमुख उपलब्धि के तौर पर देख रहा है।

मालूम हो कि देश में उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में शिक्षकों की पर्याप्त भर्ती न करने को लेकर मंत्रालय की अलोचना भी हुई थी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment