छत्तीसगढ़

शान्ति सरोवर में आज से महाशिवरात्रि महोत्सव

रायपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में 16 से 25 फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ 40 फीट उॅचा शिवलिंग होगा।

महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारम्भ 16 फरवरी को सायं 5.00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर शान्ति सरोवर में 40 फीट उॅचा आकर्षक शिवलिंग बनाया गया है, जिसे विशेष रूप से दिल्ली से तैयार कर मंगाया गया है। इसके अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंग की झाँकी के साथ साथ स्वर्णिम भारत की झलक दिखाते हुए स्वर्ग की झाँकी भी सजायी गई है। इसका अवलोकन करने का समय प्रतिदिन सायं 5.00 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। महाशिवरात्रि के दिन 21 फरवरी को प्रात: 8 से रात्रि 10 बजे तक दर्शन किया जा सकेगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

झाँकी के अन्तर्गत परमपिता परमात्मा शिव की यादगार द्वादश ज्योतिलिंर्गों के इतिहास एवं महत्व को संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा एल. सी. डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के इतिहास और महत्व की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
महाशिवरात्रि के पश्चात सोमवार, 24 फरवरी से शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों में सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। शिविर में भाग लेने के लिए प्रात: 7.00 से 8.30 अथवा सायं 7 से 8.30 बजे में से कोई भी एक समय निश्चित करके लाभ लिया जा सकता है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment