देश

वैलंटाइन डे पर शादी, दो दिन बाद जन्‍मी बेटी

अंबाला
मामला है हरियाणा के अंबाला शहर का। यहां मनमोहन नगर में 14 फरवरी यानी वैलंटाइन-डे के दिन 20 वर्षीय लड़की की एक युवक से शादी हुई। महज दो दिन ही बीते थे कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने एक बिटिया को जन्म दिया। यह देखकर लड़की के ससुरालवालों के होश फाख्ता हो गए। यही नहीं, लड़के के पैरों तले की जमीन भी खिसक चुकी थी।

14 फरवरी को शादी, दो दिन बाद बेटी को जन्म
अंबाला सिटी में महिला थाने की प्रभारी सुनीता कहती हैं, 'यह केस मनमोहन नगर का है। 14 फरवरी (वैलंटाइन डे) को लड़की की शादी हुई थी। इसके दो दिनों बाद सोमवार को उसे रक्तस्राव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने बच्ची को जन्म दिया। अभी मां कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हमारे पास यह मामला आया है। हम इसके हर पहलू की जांच करेंगे।'

'…नहीं पता चली प्रेग्नेंसी'
सुनीता कहती हैं, 'डॉक्टरों से हमारी बातचीत हुई। उनका कहना है कि लड़की को ब्लीडिंग होती थी, जिसकी वजह से उसे इस बात का पता भी नहीं चला। लड़की के साथ सिर्फ उसकी बहन ही थी। ससुराल का कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था।'

नवजात को अपनाने से किया इनकार
शादी के महज दो दिनों बाद लड़की के जन्म से ससुरालवालों के होश फाख्ता हैं। वे अब नवजात को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या गर्भवती महिला पर लड़केवालों की नजर नहीं गई तो इसके जवाब में परिवारवालों का कहना है कि सामान्य बीमारी की बात कहकर यह सच छिपाया जाता रहा। वहीं, लड़की की बड़ी बहन ने इसके लिए पड़ोस में रहने वाले शख्स को जिम्मेदार ठहराया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment