राशिफल 2 सितंबरः

मेष:

मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। व्यवसायियों को धन लाभ होगा, नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 85% साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला होगा। समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। उतावलेपन में कोई काम ना करें। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों और संबंधियों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:

स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती छायी रहेगी। आर्थिक विषयों को लेकर मन उलझन में रहेगा। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन की कई चुनौतियों का सामना करना होगा। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। भाग्य 50% साथ देगा।

कर्क:

आज आपकी उर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 97% साथ देगा।
सिंह:

लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे प्राप्त होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। भाग्य 65% साथ देगा।
कन्या:

स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। भाग्य 80% साथ देगा।
तुला:

आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान कर सकता है। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल और आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। भाग्य 55% साथ देगा।
वृश्चिक:

लंबे अरसे से जिसका आपको इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह और लोगों के सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। भाग्य 75% साथ देगा।
धनु:

आज के दिन सकारात्मक और शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे जिनसे भविष्य में फायदा होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:

भाग्य आज आपका साथ देगा। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित होगा। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में भाग ले सकते हैं। भाग्य 80%साथ देगा।
कुंभ:

आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबियों से सावधान रहें। कोई प्रिय चीज खो सकती है। आज दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। अत्यधिक खर्च से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्य 59% साथ देगा।
मीन:

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में प्रगति होगी। विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे तो लाभ मिलेगा। लेखन और साहित्य से संबंधित कार्यों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। भाग्य 88% साथ देगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment