मनोरंजन

रणबीर कपूर से इस वजह से जलन महसूस करते हैं कार्तिक आर्यन

 मुंबई                                                         
कार्तिक आर्यन आज के समय में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार किये जाते हैं। कार्तिक के पास मौजूदा समय में कई प्रॉजेक्ट्स हैं जिनकी वह बैक टू बैक शूटिंग कर रहे हैं। इस पॉपुलैर्टी और स्टारडम को पाने पर भी एक चीज है जिसे लेकर वह रणबीर कपूर से जलन महसूस करते हैं।

कार्तिक ने कहा, 'हम सभी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह रखते हैं और हर कोई अलग तरह की फिल्में करता है। हम सभी मेहनत में विश्वास रखते हैं। यह पॉइंट हम सभी एक्टर्स में समान है, जो हमें जोड़ता है। हालांकि, हमारी फिल्म जर्नी में जरूर काफी अंतर है। हम एक-दूसरे को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जिनके काम शानदार रहे हैं। उन्होंने जिस तरह की फिल्में की हैं उसे लेकर मैं उनसे जलन महसूस करता हूं।'

कार्तिक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही कार्तिक फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नी कपूर लीड रोल में हैं। अभी हाल ही में उन्होंने पति,पत्नी और वो की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अन्नया पांडे लीड रोल में हैं। सारा अली खान के साथ वो फिल्म 'लव आजकल 2' में भी नजर आने वाले हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म 'भूल भुलैया 2' से भी उनका पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी लीड रोल में हैं।
 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment