मध्य प्रदेश

यूरिया संकट :किसानों के साथ कल करेंगे प्रदर्शन शिवराज सिंह चौहान

भोपाल
 मध्यप्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है यूरिया संकट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर कई हमले बोले हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है, कांग्रेस सरकार ने पहले कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा, फिर किसानों को बोनस नहीं दिया, बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि भी नहीं दी। वहीं अब तो हद हो गई, यूरिया के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है।

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा सरकार हिटलरशाही हो गई है, यूरिया के लिए धरना करने वाले विधायक पर मामला दर्ज कर दिया। इस दौरान शिवराज चौहान ने ऐलान किया कि वो यूरिया की मांग को लेकर किसानों के साथ कल प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सागर के नरयावली से पार्टी विधायक प्रदीप लारिया के साथ गिरफ्तारी देंगे। पूर्व सीएम ने कहा हम यूरिया का अग्रिम भंडार करके रखते थे। ताकि किसान परेशान न हो, लेकिन यह सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही हैं। वल्लभ भवन मे नगर पालिका अध्यक्ष की बैठक हो रही हैं। कांग्रेस अपनी बैठक वल्लभ भवन में कर रही हैं। सरकार की कोई सोच नहीं है। गृह मंत्री धमका रहे हैं कि कांग्रेस जॉइन करो तभी लाभ मिलेगा। पेट्रोल, शराब के दाम बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने धोका दिया। फसलो पर बोनस नही दिया, राहत की राशि का पैसा नही बाटा।  यूरिया की एक एक बोरिया बड़ी मुश्किल से किसानों को मिल रही है। यूरिया के लिये किसान लाइन में लगा है। यूरिया पर मंत्रलाय में बैठक होनी थी, लेकिन वहा नगर पालिका अध्यक्ष की बैठक हो रही है। कांग्रेस अपनी कार्यकारणी ओर अन्य बैठके भी मंत्रालय में करले। शिवराज ने कहा कल में सागर जा रहा हु, प्रदीप लारिया व अन्य लोगो पर एफआईआर वापस हो, वार्ना में भी गिरफ्तारी दूंगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment