मध्य प्रदेश

युवा पीढ़ी गाँधी जी के विचारों को अपनाए : मुख्यमंत्री कमल नाथ

भोपाल

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने युवा पीढ़ी का आव्हान किया है कि वे गाँधी जी के विचारों और सोच को अपनाए।  कमल नाथ आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य-तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे थे।

 कमल नाथ ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल स्थित महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल पर उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गाँधी जी को जाने, यह देश और दुनिया के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री  चंद्रप्रभाष शेखर और  राजीव सिंह, पूर्व महापौर  सुनील सूद,  जे.पी. धनौपिया,  रवि सक्सेना, मती अर्चना जायसवाल एवं मती आभा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment