देश

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर, जैक मा रह गए पीछे

 नई दिल्ली 
भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। दो दिन पहले उनके सिर से एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर का ताज छिन गया गया था। चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा ने उन्हें पीछे कर दिया था। तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल के कारण मुकेश अंबानी को उनका ताज फिर से वापस मिल गया है।

फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में दुनिया के 17वें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी की कुल दौलत बुधवार को 1.4 बिलियन डॉलर बढ़कर 43.4 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं जैक मा अब अंबानी से दो पायदान नीचे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 42.7 बिलियन डॉल रहै।
 
बता दें तेल के दाम में आई भारी गिरावट के साथ-साथ वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दौलत सोमवार को 5.8 अरब डॉलर घट गई थी, जिसके बाद वह एशिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ गए थे।

बता दें कि तेल की कीमतों को लेकर सउदी अरब और रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण सोमवार को अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में इससे आई गिरावट के कारण सोमवार को रिलायंस के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2००9 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment