मध्य प्रदेश

मजदूरों के अधिकारों और उनके हक के लिए की बात, एकजुट होने का लिया संकल्प


भारत छोड़ो आंदोलन के उपलक्ष्य में रविवार को इंटक कार्यालय में हुआ आयोजन

भोपाल. नौ अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश को आजाद कराने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया था। इस उपलक्ष्य में नौ अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश इंटक कार्यालय पिपलानी में मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारत बचाओ का नारा देते हुए सत्याग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे।

यूनियनों के पदाधिकारी रहे मौजूद
वर्तमान में देश के मजदूरों एवं किसानों के हालात बाद से बत्तर होते जा रहे हैं। मजदूरों के अधिकारों एवं उनके हक के लिए सभी केंद्रीय यूनियन के पदाधिकारी इंटक कार्यालय में उपस्थित हुए। इसमें इंटक, सीटू, एटक एआईयूटीयूसी सहित अन्य यूनियनें शामिल हुईं। इस अवसर पर एटक यूनियन के प्रदेश महामंत्री रूप सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान की केंद्र सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी सरकार है।

सरकार के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प
सीटू यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद प्रधान ने कहा कि आज सभी यूनियन को एकजुट होकर इस मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा, तभी जीत सुनिश्चित होगी। सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा की 2014 से जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से आए दिन मजदूर विरोधी किसान विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। कोरोना महामारी में देश के करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। लोगों के पास रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। अगर, कांग्रेस द्वारा लाई जा रही न्याय योजना को लागू किया गया होता तो हर परिवार को हर महीने 7500 रुपए मिलते, जिससे उन्हें भुखमरी का सामना नहीं करना पड़ता।

श्रम कानूनों में बदलाव कर बढ़ाए जा रहे समय के घंटे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि श्रम कानूनों में परिवर्तन किया जा रहा है, मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर यदि किसी भी वक्त मजदूरों श्रमिकों के लिए मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं हाजिर रहूंगा।

लोगों से छीना जा रहा रोजगार
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा कि आज कर्मियों के वेतन में कटौती की जा रही है। सभी केंद्रीय कर्मियों का डीए फ्रीज कर दिया गया है, रोजगार के नए अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं। बल्कि, लोगों से रोजगार छीना जा रहा है। अगर कहीं भर्ती होती भी है तो फिक्स समय के लिए किया जा रहा है। श्रम कानूनों में परिवर्तन कर ट्रेड यूनियन को कमजोर किया जा रहा है।

कर्यक्रम में यह मौजूद रहे
मंच का संचालन इंटक कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। हेमटू इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम मोरे ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंटक महामंत्री रामराज तिवारी फूल सिंह यादव, वीरेश तिवारी, हेमटू इंटक से पी रायकवार आरके हुरडे रामालिंगम, मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव, सुनील महाले, एलएस कदम, सुशील सपकाल, प्रदीप मालवीया, कंचन कुजूर, सुरेश मेहरा, अजीत गोंड, नीरज विश्वकर्मा, मनोज चौकसे, रामलाल मेंहरा, बाबू सिंह, विजय मिश्रा, इकवाल, फजल खान, रामभुवन, राजदीप, रणजीत रजक, तरुणेंद्र तिवारी, रघुवेंद्र पाण्डेय, रंजन सिंह, पवन आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment