मध्य प्रदेश

भोपाल में बनेगा असाटी समाज का भवन

अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा बैठक में सामाजिक बंधुओं ने रखे अपने विचार

भोपाल/टीकमगढ़. अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा की महत्वपूर्ण बैठक 8 अगस्त को सुबह 10 बजे शोभा सदन, पारस होटल के पीछे सिविल लाइन, टीकमगढ़ में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता असाटी ने की।

बैठक में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से आमंत्रित रहे। रास्ट्रीय संयोजक, मुख्य सरंक्षक, मार्गदर्शक मंडल, महिला मुख्य सरंक्षक, महिला सरंक्षक, क्षेत्रीय सरंक्षक, महिला महामंत्री, महिला प्रवक्ता, युवा महामंत्राी, क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष/सचिव, नगर/ग्राम समिति के अध्यक्ष/सचिव, मुख्य सदस्यता प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के मुख्य विषय
1. आगामी महासभा के चुनाव के संदर्भ में चर्चा के बाद कोरोना को ध्यान में रखते हुए दिसम्बर में चुनाव हो सकते हैं, जिसकी तारीख अभी तय नही है।
2. महासभा सदस्यता अभियान 30 सितंबर 2021 तक है, जो सदस्य नहीं हैं उन्हें जल्द से जल्द सदस्य बनाया जाएगा
3. भोपाल में असाटी समाज भवन के लिए भूखण्ड क्रय करने के बाद भवन निर्माण पर चर्चा के बाद सामाजिक बंधुओं ने इसके लिए दान राशि दी। तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा का समय दिया गया। जिसमें सामाजिक बंधुओं ने अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम विधिवत कुंडेश्वर भोले भंडारी के अभिषेक के बाद शुरू हुआ। बैठक स्थल-‘शोभा सदन’ पारस होटल के पीछे सिविल लाइन आयोजक-टीकमगढ़ असाटी समाज समिति बैठक के संयोजक संतोष नायक अध्यक्ष, टीकमगढ़ असाटी समाज समिति कार्यक्रम में पधारे डॉ. रमेश असाटी, शैलेन्द्र गुप्ता, मुरारी असाटी, आरआर असाटी, अमित असाटी, जितेंद्र असाटी, पन्ना लाल असाटी, राजेश नायक दिलीप माते, शशी असाटी के अलावा दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, बड़ा मलहरा, भोपाल इंदौर, सागर, ईशानगर, जबलपुर, कटनी, बल्देवगढ़, खरगापुर, घुवारा, पठा, महरौनी, मड़ावरा, हटा, बड़ागांव, भगवा, हीरापुर, शाहगढ़ सहित अन्य जगहों से सामाजिक बंधु शामिल हुए।

 

 

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment