मध्य प्रदेश मनोरंजन

भोजपाल मेला हर साल और भव्य हो, मेला हमारी संस्कृति का हिस्सा: इंदर

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे मेला परिसर
भोपाल. राजा भोज के नाम पर मेले का यह आयोजन सराहनीय है। आप लोगों ने मेले के रूप में जो अभियान शुरू किया है उसे और ऊंचाईयों तक पहुंचाएं। इस मेले को और ज्यादा भव्य बनाने में हमारा जो भी सहयोग होगा हम उसके लिए सदैव तैयार हैं। आप लोगों ने हमारे पूर्वजों के नाम पर जो अभियान चलाया है, उसके लिए हम हमेशा मदद को तत्पर हैं।

मेला समिति हमारी संस्कृति और सभ्यता को मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को पुरानी परंपराओं से अवगत कराने का कार्य कर रही है। यह बात स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोजपाल उत्सव मेला के मंच पर कहीं। उन्होंने मंगलवार को भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शिरकत की।

पूरे समाज को गौरवान्वित किया है
उन्होंने मेला समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप लोगों ने हमारे पूर्वज के नाम पर यह आयोजन कर पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। इसके बाद मंत्री परमार ने पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान राजा भोज की प्रतिमा के समक्ष और सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाई। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 6 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर मेला संयोजक विकास विरानी और महामंत्री हरीश कुमार राम भी मौजूद रहे।

कला-कल्प में बिखरा युवा प्रतिभाओं का जौहर
मेले के मंच पर मंगलवार को ‘कला-कल्प’ का आयोजन किया गया। इसमें भोपाल के युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से समा बांधा। पोएट्री, म्यूजिक और स्टैंडअप कॉमेडी से भोपाल के युवा कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर ऋषि विश्वकर्मा, अनुराज अनुरागी, वायु कुमार, विशाल पाण्डेय, पलक सिंघई जैसे कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने उनकी कविताओं को खूब सराहा। इस दौरान वे भी इसमें शामिल हुए।

भोजपाल महोत्सव मेले के सफल आयोजन में भेल जनसेवा समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनमें हरीश कुमार राम, वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, दीपक बैरागी, शैलेंद्र सिंह जाट, महेंद्र नामदेव, चन्दन वर्मा, अखिलेश नागर, विनय सिंह, आफताब सिद्दिकी, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, सुनील वैष्णव, सुभाष दरवई, गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा आदि हैं।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment