छत्तीसगढ़

भाजपा पार्षदों ने महापौर चेंबर में दिया धरना

रायपुर
भाजपा पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को महापौर चेंबर में धरना दिया। उनका कहना है कि वार्डों से सफाई में लगी गाडिय़ां हटाकर ठेका कंपनी रामकी को देने से वहां सफाई व्यवस्था ठप हो गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि वार्डों से हटाई गई सफाई गाड़ी वापस न भेजने पर वे सभी वार्डवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, उप नेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पार्षद सुबह निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में पहुंचे। इसके बाद वे सभी वहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका यह धरना घंटों जारी रहा। इस दौरान उन्होंने महापौर को वार्डों की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में अधिकारियों की मनमानी लगातार जारी है। उनकी इस मनमानी का खामियाजा वार्डों की जनता भोग रही है।

महापौर प्रमोद दुबे ने भाजपा पार्षदों को आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में निगम अधिकारियों से चर्चा करेंगे और 24 घंटे में वार्डों से निकाली गई सभी गाडिय़ों को वापस वहां भेजने पर जोर देंगे, ताकि वार्डों की सफाई प्रभावित न हो।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment