मध्य प्रदेश

भाजपा जिला कार्यालय हमारे विचार का केन्द्र बिन्दु: प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह

पन्ना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार प्रवाह में कार्य, कार्यकर्ता और कार्यालय तीनों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह तीन चीजें ठीक उसी प्रकार से हैं जैसे दिया, तेल और बाती। इनमें से यदि एक भी वस्तु कम पड़ जाए तो प्रकाश नहीं ला सकते।

ठीक उसी प्रकार से कार्य अर्थात हमारा लक्ष्य जिसके लिए हमें परिश्रम करना है, दूसरा उस लक्ष्य की पूर्ति की ओर आगे बढने वाले परिश्रमी और प्रामाणिक कार्यकर्ता और तीसरा उन कार्यकतार्ओं के नियोजन, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए कोई अधिष्ठान अर्थात कार्यालय। कार्यालय हमारे विचार का केन्द्र बिन्दु है। सिंह ने पन्ना में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और राष्ट्रवाद के जिस विचार को लेकर हमारी सरकारें काम कर रही है। उसी के कारण आज देश में सकारात्मक परिवर्तन हमें देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने मीसाबंदियों का शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले, सांसद वीडी शर्मा, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी इस मौके पर मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह आज भोपाल में हैं। यहां वे कार्यकर्ताओं से सामान्य मुलाकात के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment