मध्य प्रदेश

बेबी राजा को बनाया कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष


फीमेल हेल्थ एमप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन की प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन

भोपाल. फीमेल हेल्थ एमप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन की प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश टीम का गठन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, लक्ष्मीकांत शर्मा राज्य कर्मचारी संघ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसमें बेबी राजा को प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा रिछारिया को प्रदेश सचिव, दुर्गा मेहरा को कार्यकारिणी अध्यक्ष, दीपा विश्वकर्मा को प्रदेश महामंत्री, आकांक्षा दुबे को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति सैनी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, इति रैकवार, संगीता श्रीवास्तव, बबीता चौहान, शमसुन निशा कुरैशी, कुसुम सोनी को प्रदेश प्रवक्ता, प्रियंका उपाध्याय एवं रीता यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी, भारती यादव एवं ललिता वगेन को संगठनमंत्री और प्रदेश संयोजक का चन्द्रकांता प्रजापति को दायित्व दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। आए हुए अथिति के मार्गदर्शन के बाद निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

1. वर्षों से कार्यरत संविदा बहनों का वरिष्ठता के आधार पर शीघ्र नियमित पदों पर समायोजन और शिक्षा विभाग के समान स्पष्ट संविलियन की नीति बनाई जाए।
2. नियमित एएनएम के वेतन विसंगति के निराकरण किए जावे।
3. अनमोल ऐप को वित्तीय पोर्टल ना बनाया जाए और न ही इसकी प्रविष्टि के आधार पर एएनएम पर किसी भी तरह की कार्रवाई राज्य अथवा जिले से प्रस्तावित की जाए।
4. एएनएम को पुन: नर्सिंग कैडर में लिया जाए समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई एवं जल्दी ही कार्यकारिणी इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारी एवं शासन प्रशासन से इसकी मांग पुरजोर तरीके से उठाएगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बहनों ने आए हुए अतिथियों का आभार माना और सभी पदाधिकारी बहनों को आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं एवं दायित्व मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश से आई अन्य जिलों की एएनएम बहनें भी उपस्थित रहीं।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment