देश

बरेली के भोजीपुरा में 122 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे

 बरेली                                              
भोजीपुरा ब्लॉक मैं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 122जोड़े परिणय सूत्र मैं बंधे। मंत्रोच्चार के बीच सभी ने जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। तीन वधु के वर नही आ पाए तो उन्हें निराश होने पड़ा। उपहार देने में अव्यवस्था हावी रही। दूल्हे खुद अपना सामान उठा कर जल्दी से निकलने को आतुर रहे। ब्लॉक् के जिला ग्राम्य  विकास संस्थान परिसर में हुए भव्य आयोजन में वर वधु की ओर से आये रिश्तेदारों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद सरकार द्वारा दिये जाने वाले उपहार को पाने के लिए मारामारी रही। उपहार वितरण की अव्यवस्था ने वर वधु को कार्यकम के प्रति निराश पैदा की। अधिकारी भी इसे व्यवस्थित करने में आरुचि दिखाते रहे। इस अवयस्था ने  वर वधु को शादी की उमंग को फीका कर दिया।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment