फास्ट फूड के शौकीन बच्चे हो सकते है इन गंभीर रोगों के शिकार, समय रहते हो जाएं अलर्ट

आजकल बच्चे पोषक तत्वों के लिए नहीं बल्कि जीभ का स्वाद बढ़ाने के लिए भोजन करते हैं। यही वजह है कि फास्ट फूड उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है। हाल ही में प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की डॉ. सरिता बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। लड़कों में पेट के हिस्से का मोटापा अधिक देखने को मिल रहा है। वहीं लड़कियों को पूरे शरीर का मोटापा घेर रहा है।

डॉ. सरिता बजाज ने कन्वेंशन सेंटर में यूपी चैप्टर ऑफ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (यूपीएआईपी) को संबोधित करते हुए स्कूली बच्चों में मोटापे पर किए शोध का हवाला देते हुए कई गंभीर बातें बताईं

उन्होंने बताया कि यह शोध चार सरकारी व चार प्राइवेट स्कूल के 12000 बच्चों पर किया गया। जिसके बाद 19 प्रतिशत छात्र-छात्राओं में मोटापे की समस्या पाई गई। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड का अत्याधिक सेवन और खेल-कूद में रुचि न दिखाने से यह समस्या बढ़ी है।

फास्ट फूड के नुकसान-
-लीवर कमजोर करता है फास्ट फूड
-फास्ट फूड का सेवन करने से बच्चे का दिमाग कमजोर होने लगता है।
-फास्ट फूड का सेवन करने से बच्चों में मोटापे की भी समस्या बढ़ रही है।
-फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से बच्चे में डायबिटिज का खतरा बढ़ जाता है।

फास्ट फूड की लत से ऐसे पाएं निजात-
-बच्चे के खान-पान को लेकर एक सूची तैयार कर लें। सूची तैयार करते समय उसकी पसंद का ध्यान रखते हुए सभी पौष्टिक चीजों को लिस्ट में शामिल करें।
-योग या व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।
-घर पर बने खाने में ही कुछ बदलाव लाकर उसके स्वाद के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें।

 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment