छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

रायपुर
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के अवसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय जोशी के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर छत्तीसगढ़ में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक में राज्य में कोई भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित नहीं हुई। वहीं राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment