नरकटियागंज के BDO पुलिस हिरासत में, 10 लाख रुपए के साथ पकड़े गए

 पश्चिमी चंपारण                                                                                                                           
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी को निगरानी की टीम ने नौतन के तिलंगही चौक से कार समेत हिरासत में लिया है। उनके कार से भारी मात्रा में रुपए बरामद हुए हैं। नौतन थाने में पैसों की गिनती निगरानी की टीम कर रही हैं। 10 लाख रुपए के साथ पकड़े जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी बुधवार की देर शाम ब्रेजा गाड़ी से अपने घर गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरानबेतिया नौतन पथ में  तिलंगही के समीप पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर  गाड़ी रुकवा कर तलाशी ली जिसमें बीडीओ के पास से 10 लाख बरामद होने की सूचना है। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी विवेक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। पैसों की गिनती की जा रही हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment