देश

देश विरोधियों को दुबई के रास्ते नकली नोट पहुंचा रहा पाक!

मुंबई
मुंबई में क्राइम ब्रांच की टीम ने करीब 23 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दुबई से मुंबई आए इस शख्स के पास से एजेंसी ने 23 लाख 86 हजार रुपये की नकली करंसी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इस पैसे को पाकिस्तान के जरिए भारत में भेजा गया था। गिरफ्तार शख्स ने यह भी बताया है कि पकड़ी गई नकली करंसी को भारत में देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाया जाना था।

रविवार को अपनी इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने दुबई से मुंबई आए एक शख्स को मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। इस शख्स के पास से क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 लाख 86 हजार रुपये की नकली करंसी और अन्य सामान जब्त किए हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए शख्स से शुरुआती तौर पर हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। टीम के मुताबिक, नोटों के साथ पकड़े गए शख्स ने कहा है कि इन पैसों को पाकिस्तान दुबई के जरिए भारत में पहुंचाना चाहता था, जिनका इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों के लिए होना था। हालांकि एजेंसी को अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इन पैसों को किस शख्स के पास तक पहुंचाना था और क्या इससे पहले भी नोटों की खेप को दुबई के रास्ते भेजा गया है या नहीं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment