देश में अब सिर्फ विकास ही मुद्दा होगा : चिराग पासवान

पटना 
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि देश विकास की राह पर चल पडा है। धारा 370, तीन तलाक और राम जन्मभूमि विवाद जैसी समस्याओं को निराकरण हो गया। अब सिर्फ और सिर्फ विकास की चर्चा होगी। चिराग पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय में भी उनके स्वागत में सभी नेता थे। वहां चिराग पासवान ने वरीय नेताओं के साथ बैठक की। 

बैठक में तय हुआ कि अप्रैल में लोजपा गांधी मैदान में बड़ी रैली करेगी। सदस्यता अभियान पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब इस काम में नवीनतम तकनीक का प्रयोग होगा। नये ढंग से यह अभियान चलेगा। इसके लिए टॉल फ्री नम्बर भी जारी किया जाएगा। उन्होंने 28 नवम्बर को बापू सभागर में सस्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की। साथ ही नेताओं को इसकी जिम्मवारी सौंपी। बैठक में बीणा देवी, चंदन कुमार, हुलास पांडेय, केशव सिंह और अशरफ अंसारी भी थे। 

इसके पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा देश का विकास ही एक मात्र लक्ष्य होगा। उनकी पार्टी इसमें अहम योगदान देगी। भारत 67 प्रतिशत युवाओं का देश है। युवाओं की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता होगी। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि पार्टी प्रमुख के रूप में चिराग के पहंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उल्लास था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment