देश

दिल्ली में ऑड-ईवन का तीसरा दिन आज, जानें दूसरे दिन कितने कटे चालान

नई दिल्ली                                                                   
दिल्ली में ऑड ईवन का आज (बुधवार) तीसरा दिन है। दूसरे दिन ज्यादा चालान हुए। मंगलवार को विषम नंबर के वाहनों को छूट थी। हालांकि, सरकार का कहना है कि लोग खुद समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली जाम मुक्त हो गई है। सरकार का कहना है कि चालान बढ़ने के कारण दूसरे दिन ज्यादा सख्ती दिखाई दी।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्लीवाले जागरूक हो गए हैं। वह खुद ही सम विषम की तारीख के हिसाब से वाहन लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि जाम कम हुआ है। पहले जहां एक घंटे का लगता था अब आधे घंटे लग रहे हैं।  वहीं, मेट्रो का दावा है कि सम विषम के पहले दिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को 58.36 लाख बार यात्रियों ने मेट्रो का प्रयोग किया। उसके पिछले सप्ताह रोजाना औसतन संख्या 50.13 लाख बार प्रयोग हुआ था।

460 चालान: मंगलवार को 460 चालान हुए, जबकि सोमवार को 271 चालान हुए थे। टै्रफिक पुलिस ने 213, परिवहन विभाग ने 157 और एसडीएम की टीम ने 90 चालान किए।

दिव्यांग डॉक्टर बोले, छूट के बाद भी परेशानी
ऑड-इवन के दौरान दिव्यांगों को किसी भी नंबर की गाड़ी इस्तेमाल की छूट है। हालांकि ट्रैफिक कर्मियों को जानकारी न होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी हो रही है। गुरु तेगबहादुर अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। डॉक्टर सतेंद्र्र ंसह ने ऑडियो जारी कर बताया कि वे अस्पताल से गाजियाबाद के लिए निकले थे। उन्हें कई जगह जांच के दौरान रोक लिया गया।

विजय गोयल ने 'आप' से पूछे कई सवाल
राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने सम-विषम योजना पर दिल्ली सरकार से 12 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि 'आप' दिल्ली में पराली को लेकर शोर मचा रही है, लेकिन पंजाब में उनकी पार्टी पराली जलाने में लगी है। आरोप लगाया कि 'आप' के जो 19 एमएलए हैं, उनके इलाकों में खुलेआम पराली जल रही है। उन्होंने कहा कि 'आप' के जो अध्यक्ष थे सुखपाल सिंह खैरा, उन्होंने तो खुद कैमरे के सामने खड़े होकर लुधियाना में पराली जलाई थी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment