छत्तीसगढ़

छात्रों की टीम ने रिकवरस ने बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक का किया अविष्कार

रायपुर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के तीन छात्रों की टीम रिकवरस ने कॉर्न स्टार्च का उपयोग करके 100 प्रतिशत बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक का अविष्कार किया है। टीम रिकवरस के  निखिल वर्मा, कृष्णेंदु और निहाल पांडे ने मिलकर यह अविष्कार किया है। इस अविष्कार के लिए टीम रिकवरस को पुकार फेस्ट और विज्ञान फेस्ट में प्रथम पुरस्कार दिया गया।

रिकवरस के निखिल, कृष्णेंदु और निहाल ने बताया कि यह प्लास्टिक पोलयूशन फ्री है साथ ही साथ इसकी लागत भी नार्मल प्लास्टिक से बहुत कम है। इसकी विशेषता यह है की नार्मल प्लास्टिक को डिकम्पोज होने में लगभग 100 साल का समय लग जाता है लेकिन 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक साल भर के भीतर डिकम्पोज हो सकता है।  यह प्लास्टिक रीयूसेबल है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment