छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मक्का की खरीदी शुरू, मनाया गया मक्का महोत्सव

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मक्का की खरीदी शुरू हो गई है। कोंडागांव जिले के सबसे सुदूर गावों में से एक कोंनगुड़ में मक्का महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यहां पर कोंनगुड़ के अलावा कन्हारगांव बोकराबेड़ा, कोण्डापखना, बडगई, बारदा के किसान मक्का बेचने के लिए आए थे। मक्का की खरीदी अब नेकाफ द्वारा किये जाने से ग्रामीणों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित हो गया है। शिविर में पहले ही दिन किसानों को लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए नगद भुगतान कर किसानों से 25 टन मक्का नेकाफ द्वारा खरीदा गया। महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री नीलकंठ टीकाम के निर्देश पर बिना किसी कागजों की आवश्यकता के सीधे किसानों मक्का का भुगतान किया गया।

छत्तीसगढ़ में लगभग 07 लाख 05 हजार मीट्रिक टन मक्का का उत्पादन  होता है जिसमें से एक लाख 42 हजार मीट्रिक टन मक्के का उत्पादन अकेले कोण्डागांव जिले में किया जाता है। मक्का का उत्पादन अधिक मात्रा में होने के पश्चात भी जिले के किसानों को बिचौलियों एवं कोचियों को अपने मक्का को बेचे जाने के कारण उचित लाभ नही प्राप्त हो पाता था। एक बार उपार्जन के पश्चात पैसों का देरी से भुगतान होता था। अब नेकाफ द्वारा खरीदी करने से किसानों को तुरन्त भुगतान किया जा रहा है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment