छत्तीसगढ़

ग्रीनआर्मी एवं नगर निगम साथ मिलकर करेंगे कार्य-महापौर

रायपुर
महापौर एजाज ढेबर की मौजूदगी में ग्रीनआर्मी आफ रायपुर के 64 नए सदस्यों को वात्सल्य मूर्ति के द्वारा शपथ दिलवाई गई। ग्रीन आर्मी आॅफ रायपुर द्वारा महापौर का श्रीफल, शाल और पौधा देकर सम्मान किया गया। इस शपथ में सभी नये सदस्यों द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिये संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महापौर के द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिये ग्रीनआर्मी के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के कार्य में निगम भी ग्रीनआर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा।  

इस कार्यक्रम की अंतिम कड़ी को आगे बढाते हुये ग्रीनआर्मी संस्था के द्वारा पीयूष कश्यप को उनके ग्रीनआर्मी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रायजिंग स्टार आफ ग्रीनआर्मी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। वर्तमान में ग्रीनआर्मी के पीयूष कश्यप जी एवं उनकी टीम के द्वारा चौघडिया तालाब संरक्षक के रूप में चौघडिया तालाब के सफाई एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक मंडल से श्री एन.आर. नायडू, कमल अग्रवाल, अनिल वर्मा, शशिकांत यदु, मोहन वाल्यानी, सुभाष साहू, पी.के. साहू, प्रकाश दीवान, मुकेश श्रीवास्तव, श्रीमती सुनिता चनसौरिया, रात्री लहरी, नीलम दुबे, भारती श्रीवास्तव, शीलू शर्मा सहित 150 सदस्य मौजूद रहे। उपयुक्त जानकारी ग्रीनआर्मी मीडिया कमेटी की चेयरमेन श्रीमती लीना वाढेर द्वारा दी गई।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment