छत्तीसगढ़

‘गांधी विचार यात्रा‘ 9 अक्टूबर को रायपुर जिले के विभिन्न गांव पहुंचेगी

रायपुर
महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कण्डेल से प्रारंभ गांधी विचार यात्रा आज 9 अक्टूबर को रायपुर जिले के विभिन्न गांव पहुंचेगी। यह पदयात्रा 9 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से रायपुर जिले के ग्राम खोरपा से  प्रारंभ होगी और 12 बजे ग्राम कोलर पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। इसके बाद यह यात्रा दोपहर 1:30 बजे छछानपैरी और उसके बाद मुजगहन होते हुए सेजबहार पहुंचेगी। छछानपैरी, मुजगहन और सेजबहार में भी सभा का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से यह पदयात्रा ग्राम सेजबहार से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा 10:30 बजे डंूडा, 12:30 बजे संतोषी नगर और 2 बजे रायपुर के गांधी मैदान में पहुंचेगी। डूंडा और संतोषी नगर में भी सभाओं का आयोजन किया जाएगा। गांधी मैदान में गांधी विचार यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment