खूबसूरती बढ़ाता है ऐवकाडो ऑइल

ऐवकाडो डायबीटीज और शुगर में लाभदायक होता है, वहीं इसका तेल खाने के पोषण में वृद्धि करता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना फायदेमंद यह तेल सेहत के लिए है, सुंदरता बढ़ाने में इसका तेल उतना ही गुणकारी है। आइए जानते हैं ब्यूटी रेजीम में क्यों शामिल करना चाहिए यह तेल…

गुणों को खजाना
ऐवकाडो ऑइल न्यूट्रिऐंट्स से भरपूर होता है। यह ऐंटिऑक्सीडेंट होता है, इसमें जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं, मिनरल्स होते हैं और विटमिन्स होते हैं। इस ऑइल को स्किन पर डायरेक्टली अप्लाई करने या अन्य ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के साथ डायल्यूट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्किन के लिए फायदे
ऐवकाडो ऑइल नैचरल सनब्लॉक की तरह काम करता है। सुबह नाहने के बाद आप इसे पूरी बॉडी पर अप्लाई कर सकत हैं। साथ ही रात को सोने से पहले भी इसी मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को नम और सॉफ्ट बनाए रखने में मददगार है।

इन समस्याओं में जरूर लगाएं
अगर आपको त्वचा में खुजली, पैचेज, ड्राईनेस जैसी दिक्कतें हो रही हों तो ऐवकाडो ऑइल जरूर लगाएं। इससे आपको इन परेशानियों से जल्द राहत मिलेगी। साथ ही अल्ट्रावॉइलट किरणों से बचने के लिए भी आप इस ऑइल को अप्लाई कर सकते हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment