कोरोना वायरस के बीच पटना में कई जगह मृत मिले कौवे, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत 

 पटना 
चीन में फैले कोरोना वायरस के बीच बिहार के पटना में अलग अलग स्थानों पर मिले कौवे के शव से हड़कंप मच गया। लोगों में बर्ड फ्लू की आंशका से दहशत में आ गए।  
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे के आसपास 10-12 कौवे अलग-अलग स्थानों पर मृत पाए गए। यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही कौवों के बारे में जानकारी मिली वहां टीम पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत कौवों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम सभी शव को लैब में जांच के लिए ले गई। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की कौवों की मौत कैसे हुई है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment