मनोरंजन

कोरोना का कहर टूट गई मशहूर संगीतकार साजिद वाजिद की जोड़ी

कोरोना वायरस से संक्रमित थे साजिद, कार्डिएक अरेस्ट से हुई मौत

मुम्बई. देश भर में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते मशहूर संगीतकार वाजिद खान का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके भाई साजिद खान ने उनकी मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से होने की पुष्टि की है। वाजिद खान के निधन की खबर आने के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के कारणों से जुड़ी रिपोट्र्स भी सामने आ रही हैं, जिनमें कुछ में निधन की वजह कोरोना वायरस को बताया जा रहा है तो किसी में किडनी में हुई दिक्कत को माना जा रहा है।

कोरोना पॉजिटिव से साजिद
भाई साजिद खान ने मशहूर संगीतकार वाजिद खान के निधन के बाद यह कन्फर्म कर दिया है कि वाजिद कोविड-19 पॉजिटिव थे। साजिद ने यह भी बताया कि वाजिद को पहले से किडनी से जुड़ी कई दिक्कते भी थीं, लेकिन उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है। साजिद के बयान के बाद वाजिद की हेल्थ को लेकर जानकारी स्पष्ट हो गई है।

वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया
गौरतलब है कि निधन के बाद वाजिद को मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया। ये वही कब्रिस्तान है, जहां एक महीने पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान ख़ान को दफनाया गया था। बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में वाजिद की अंतिम यात्रा में करीबी लोग ही शामिल हो पाए। वाजिद की अंतिम यात्रा में उनका भाई साजिद ख़ान, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हुए।

मां भी पॉजिटिव, एक दिन पहले हुआ था बेटे का निधन
जानकारी के अनुसार खबरें ये भी आ रही हैं कि वाजिद की मां रजिना खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हंै। एक वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाजिद की मां का मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। वाजिद खान का भी इसी अस्पताल में ही किडनी का इलाज चल रहा था। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि वाजिद की मां पहले ही संक्रमित पाई गई थीं।

वाजिद को उनकी गानों और जिंदादिली के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक, सोशल मीडिया पर हर कोई वाजिद खान को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहा है।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment