छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

मुंगेली
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होने पर  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुर धान खरीदी केंद्रों का लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उन्होने धान खरीदी के आज दूसरे दिन धान खरीदी केंद्र मुंगेली, घुठेरा नवागांव और गुरूवाइनडबरी का औचक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भुरे ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु समिति में आने वाले किसानों से भी सौजन्य मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होने किसानों से उनकी धान की रकबा, धान का उत्पादन, समिति में लाये गये धान की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि लगभग ढ़ाई महिने तक चलने वाले राज्य सरकार के किसान हितैषी महत्वपूर्ण अभियान धान खरीदी की शुरूआत की गई है। समितियों में धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। राज्य शासन के नियमों के तहत ही किसानों की धान खरीदी जायेगी। उन्होने किसानों से समितियों में साफ-सुथरा धान लाने की भी समझाईश दी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment