इस देश में मनाया जाता है अजीबोगरीब त्योहार, भूतों और कंकालों का रूप धारण करते हैं लोग

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां अजीबोगरीब त्योहार मनाए जाते हैं। मेक्सिको में भी कुछ ऐसा ही होता है। यहां हर साल लोग 'डे ऑफ द डेड' नाम का त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर लोग भूत और कंकाल जैसे दिखने वाले कपड़े पहन कर घरों से बाहर निकलते हैं।

दो दिन तक चलने वाला यह अजीबोगरीब त्योहार नवंबर महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार करीब 2000 साल पुराना बताया जाता है।

दरअसल, मेक्सिको के लोग मानते हैं कि उनके पूर्वजों की आत्माएं एक दिन के लिए अपने परिवार के साथ रहने के लिए आती हैं। इसीलिए वो यह त्योहार मनाते हैं।

इस त्योहार के मौके पर शहर में एक परेड होती है, जिसमें लोग कंकाल जैसी वेशभूषा में शामिल होते हैं। इस परेड को 'कैटरीना' नाम से जाना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको सिटी के टालाहुआक में सड़क पर एक विशाल बनाया गया था, जो देखने पर ऐसा लग रहा था, जैसे उसका सिर और एक हाथ जमीन से बाहर निकले हों। इसे स्थानीय कलाकारों ने बनाया था और 29 अक्तूबर को सड़क पर रखा गया था।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment