मनोरंजन

इवेंट के बीच ममता बनर्जी ने शाहरुख से कहा, ‘छुट्टी करेंगे तो मैं कट्टी करूंगी’

 नई दिल्ली                                                                                                                                
शाहरुख खान ने हाल ही में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस समारोह के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक वीडियो है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वीडियो में ममता बनर्जी और शाहरुख के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत चल रही है। दरअसल, वीडियो में शाहरुख, ममता बनर्जी से छुट्टी मांगते हैं तो ममता बनर्जी कहती हैं, अगर आप छुट्टी करेंगे तो मैं कट्टी करूंगी।
इस दौरान ममता बनर्जी ने शाहरुख की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'शाहरुख ने अपने दम पर दुनिया में नाम कमाया है। लेकिन इन सबके बाद भी उनमे कोई घमंड नहीं है। वो इंसान और इंसानियत दोनों से बहुत प्यार करते हैं।' 

बता दें कि इस समारोह में शाहरुख के साथ श्राबंती चटर्जी और राखी गुलजार भी मौजूद थीं। इनके अलावा समारोह में नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती, शताब्दी रॉय, गौतम घोष और संदीप राय फिल्म मेकर महेश भट्ट और BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली भी शामिल हुए।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment