राजनीति

इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली
 हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। दल-बदल और गठबंधन की राजनीति भी चरम पर है। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल ( INLD ) को बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के मुताबिक, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा कांग्रेस में जल्द शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वो जल्द ही इनेलो छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इनेलो से अलग होने के बाद अशोक अरोड़ा कांग्रेस का दामन थामेंगे और थानेसर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि इनेलो को काफी समय से झटका लग रहा है और पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं तीन दिन पहले ही इनेलो के चार विधायक JJP में शामिल हो गए थे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में मिली हार के इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, पार्टी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी थी।

इस नई सूची में अशोक कुमार अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। लेकिन, अचानक उनके इनेलो छोड़ने की खबरें तेज हो गई है और कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। अब देखना यह है कि इनेलो पार्टी के नेताओं को रोकने में कामयाब होती है या फिर कुछ और रणनीति बनती है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment