इन नैचरल चीजों को यूज कर स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मिलेगी मदद

जी हां, प्रेग्नेंसी के 13वें हफ्ते से लेकर 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभरने शुरू होते हैं और हकीकत यही है कि आप इन स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से बच नहीं सकतीं। हालांकि इन्हें कम जरूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स सिर्फ टमी के आसपास के हिस्से पर ही नहीं बल्कि थाईज यानी जांघ, हिप्स, पैरों का काफ वाला हिस्सा, आर्म्स और ब्रेस्ट पर भी हो सकते हैं। डॉक्टरों की मानें तो स्ट्रेच मार्क एक तरह से घाव का निशान है जो हमारी स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। मार्केट में ढेरों क्रीम्स, ऑइल और ऑइंटमेंट बिक रहे हैं जो इस बात का दावा करते हैं कि इन्हें लगाने से स्ट्रेच मार्क्स नहीं होते या फिर पूरी तरह से दूर हो जाते हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं उन नैचरल चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

​ऑइल से करें मसाज
शरीर के जिस हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स हो गए हैं वहां पर ऑइल से मसाज करने से स्किन स्मूथ हो जाती है और स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो इसके लिए ऑलिव ऑइल, विटमिन ई ऑइल, कैस्टर ऑइल, नारियल का तेल, बादाम का तेल आदि किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल की कुछ बूंदें हथेली पर लें और स्ट्रेच मार्क्स जहां पर हुआ है उस हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट तक तेल को यूं ही लगा रहने दें ताकि स्किन तेल तो अच्छी तरह से सोख ले। मसाज करने के बाद नहा लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिलेगी।

​ऐलोवेरा जेल करें यूज
ऐलोवेरा जेल स्किन को स्मूथ बनाने के साथ-साथ अंदर से उसे रिपेयर भी करता है जिससे डैमेज कम होने लगता है और स्ट्रेच मार्क्स हटने लगते हैं। मार्केट में बिकने वाले पैकेज्ड ऐलोवेरा जेल की बजाए फ्रेश जेल यूज करें। इसके लिए ऐलोवेरा जेल को सीधे स्किन पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से इस ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करे। स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगें।

​शहद भी है मददगार
शहद में मौजूद ऐंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर उन्हें हटाने में मदद करती है। एक छोटा सा कपड़ा लें और उस पर शहद लगाएं। कपड़े को स्ट्रेच मार्क्स वाले प्रभावित हिस्से पर रखें और तब तक लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए। गर्म पानी का इस्तेमाल कर उसे हटा लें। आप चाहें तो शहद में थोड़ा नमक और ग्लिसरीन डालकर स्क्रब भी बना सकती हैं और इसे भी स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकती हैं। इससे भी मार्क्स दूर करने में मदद मिलेगी।

​कोको बटर या शिया बटर
प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में सबसे असरदार नुस्खा है कोको बटर या शिया बटर। इसे स्किन पर सीधे लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है यानी स्किन में नमी की कमी दूर होती है और स्किन फर्म बनती है। अगर आप प्रेग्नेंसी के बाद इसे स्किन पर लगाती हैं तो कोको बटर में मौजूद एन्जाइम्स स्किन टीशू को हुए डैमेज को रिपेयर करने में मदद करता है।

​एग वाइट या अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो स्किन के लिए भी फायदेमंद है। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अगर आप एग वाइट यूज कर रही हैं तो अंडे को तोड़ें और एग वाइट को अंडे के पीले वाले हिस्से से अलग कर लें। अब इस एग वाइट को सीधे स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्स पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद मिलेगी।

​आलू का रस भी है फायदेमंद
आलू में पॉलिफेनॉल और फाइटोकेमिकल्स होता है जो स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो आलू का रस निकालकर उसे स्ट्रेच मार्क्स वाले प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। या फिर आलू को बीच से आधा काटें और उसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर रगड़ें। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें ताकि स्किन उसे अच्छी तरह से अब्जॉर्ब कर पाए। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से उस हिस्से को साफ कर लें। कुछ ही दिनों में आपको अपने स्ट्रेच मार्क्स् में अंतर दिखने लगेगा।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment