मनोरंजन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं, भाभी सुधा देवी की मौत

सुशांत को सुनाई देने लगी थीं आवाजें, लगता था लोग उन्हें मारे देंगे’

दिल्ली-मुंबई. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को देवर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर से बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी को सदमा लगने से उनकी मौत हो गई। सुशांत सिंह की मौत के गम में डूबे परिजनों पर दूसरे दिन एक और गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थी सोमवार रात मलडीहा गांव में उनका निधन हो गया।

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ आम जनता को भी बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक जिस समय मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय बिहार में उनकी भाभी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुशांत के असामयिक निधन के बारे में पता चलने के बाद सुधा देवी ने खाना खाना बंद कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार के काफी करीब थे। जब पिता को फोन पर उनके निधन का पता चला तो वे पूरी तरह से टूट गए।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियरल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह जी टीवी पर आने वाले सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में भी दिखाई दिए थे। ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे सीरिलय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ने इसके बाद झलक दिखला जा में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता था। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव बिहार के पुर्णिया जिले का मलडीहा है। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ पड़ी और उनके परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को ऐसा सदमा लगा कि वे डिप्रेशन का शिकार हो गईं और खाना-पीना छोड़ दिया। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई।

मुंबई में हुआ सुशांत का अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए। नम आंखों से उन्हें मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, अरुण शौरी, विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारे पहुंचे। उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
अंतिम संस्कार के पहले दोपहर तक बिहार के पटना, पूर्णिया और सहरसा से सुशांत के पिता और परिजन मुंबई पहुंच गए थे। परिजन ये मानने के लिए तैयार ही नहीं थे कि सुशांत खुदकुशी भी कर सकते हैं, मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट यही कह रही है कि सुशांत की मौत फंदे से झूलने से हुई। इस रिपोर्ट में शरीर में जहर होने या कोई और कारण का जिक्र नहीं है।

फोन रिकॉड्र्स को खंगालना शुरू
विसरा सैम्पल को सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस बात की पुष्टि की है कि वो 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। इधर सुशांत की खुदकुशी की वजह तलाशने के लिए पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन रिकॉड्र्स को खंगालना शुरू किया है।

>

About the author

admin administrator

Leave a Comment