मनोरंजन

अनन्या पांडे के लिंकअप : कहा- इस उम्र में उसका बॉयफ्रेंड नहीं होगा तो मुझे हैरानी होगी: चंकी पांडे

 नई दिल्ली                                                                                           
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अभी तक 2 ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफई जबरदस्त है। अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर '2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद अनन्या 'पति पत्नी और वो' में नजर आईं। इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थे।

'पति पत्नी और वो' के बाद से अनन्या और कार्तिक के बीच के रिलेशन की खबरें काफी आने लगी। दोनों की साथ में फोटोज भी खूब वायरल हुई। हालांकि दोनों ने हमेशा ये क्लीयर किया है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

अब हाल ही में चंकी पांडे ने अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में चंकी ने बेटी के रिलेशनशिप की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

चंकी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अनन्या अभी 21 साल की है, जिसमें यह लाजमी है। अगर इस उम्र में उसका बॉयफ्रेंड नहीं होगा तो मुझे हैरानी होगी। मैं अपने समय में काफी कुछ देखा है जिस कारण मैं जानता हूं कि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई होती है। एक इनसाइडर के तौर पर मैं इन सभी चीजों के लिए तैयार रहता हूं।'
 
अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म 'खाली-पीली' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। 

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment