Xiaomi के MD मनु जैन ने बताया, भारत में कब लॉन्च होंगे Redmi Note 8 और Note 8 Pro

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है और अब बारी है भारत की, जहां जल्द ही ये दोनों स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने भारत में नोट 8 सीरीज के लॉन्च की ओर इशारा किया है।

चीन में लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद ही मनु जैन ने एक ट्वीट में कहा, 'हम इसे जल्द से जल्द भारते लाने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग में 8 हफ्ते का वक्त लग सकता है। हम आपको जानकारी देते रहेंगे।' मनु जैन के इस ट्वीट से साफ है कि भारत में 2 महीने बाद यानी नंवबर में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

बात की जाए खूबियों की तो इन दोनों स्मार्टफोन के पीछे 4 कैमरे दिए गए हैं। मेन कैमरे के अलावा इन दोनों स्मार्टफोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया गया है। रेडमी के ये स्मार्टफोन बीजिंग में हुई एक इवेंट में लॉन्च किए गए हैं। इस इवेंट में कंपनी ने Redmi Note 8 Pro का वारक्रॉफ्ट एडिशन भी लॉन्च किया है।

बात की जाए भारत में इसकी कीमत की तो यह चीन में रखे गए फोन की कीमत के आस-पास ही होगी। बता दें कि चीन में Redmi Note 8 को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1199 युआन (करीब 12,000 रुपये) है। जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) है।

वहीं, Redmi Note 8 Pro को भी तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1599 युआन (करीब 16,000 रुपये) है। जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1799 युआन (करीब 18,000 रुपये) है।

Redmi Note 8 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन टु बॉडी रेशियो 90 फीसदी है। वहीं, Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच की स्क्रीन दी गई है। Redmi Note 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18w फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। Redmi Note 8 स्मार्टफोन स्प्लैश और डस्ट-प्रूफ भी है, वहीं Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक G90t गेमिंग चिपसेट पर चलता है।

फटॉग्रफी के लिए Redmi Note 8 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो कि AI ब्यूटी, पोट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन जैसे मोड से लैस हैं। वहीं, Redmi Note 8 Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी ने चीन में टिकटॉक के साथ साझेदारी की है। टिकटॉक विडियो को शाओमी के कैमरा ऑप्शन में शामिल किया गया है। यूजर्स, टिकटॉक के विडियो बना सकते हैं और ऐप पर सीधे शेयर कर सकते हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment