देश

US लौटकर इवांका ने शेयर कीं तस्वीरें, भारत के बारे में कही ये बात

वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अभी बहुत 'खास' हैं और एशियाई देश की उनकी पहली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति की गई। ट्रंप ने बुधवार को भारत से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से कहा, 'वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) सज्जन व्यक्ति, महान नेता हैं। यह अद्भुत देश है।'

राष्ट्रपति ट्रंप 24 से 25 फरवरी को भारत यात्रा पर गए थे। उनके साथ प्रथम महिला मेलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन समेत उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत आईं बेटी इवांका ट्रंप अपने देश लौट चुकी हैं। यहां से वह साथ लेकर गई हैं कई खूबसूरत लम्हे, जिन्हें उन्होंने तस्वीरों के रूप में अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। अच्छे दौरे के लिए उन्होंने भारत का शुक्रिया भी किया है।

भारत आने से पहले ही सुर्खियों में रहीं इवांका ट्रंप ने अमेरिका लौटकर ताज महल के सामने खिंचवाई गई एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इवांका के साथ उनके पति जेरेड कुशनर भी दिख रहे हैं। दोनों से प्यार की इस निशानी के सामने हाथ पकड़कर यह तस्वीर खिंचवाई है, जिसमें इवांका ताज की खूबसूरती को निहार रही हैं। फोटो के साथ इवांका ने लिखा, 'शुक्रिया भारत'

ट्रंप ने कहा, 'हमसे बहुत-बहुत अच्छा व्यवहार किया गया और हमें बहुत मजा आया। संबंधों के लिहाज से काफी प्रगति हुई -भारत के साथ हमारा रिश्ता अभी बहुत खास है।' ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम भारत के साथ काफी व्यापार करने जा रहे हैं, वे अमेरिका को अरबों डॉलर भेज रहे हैं।'

भारत से लौटने के बाद इवांका ने गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी के लिए मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'हम आपके खूबसूरत देश गए और अमेरिका और भारत की ताकत और एकता का जश्न मनाया। अपनी यात्रा के दौरान हमने मानवीय रचनात्मकता की स्मारकीय उपलब्धियां देखी।'

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment