अध्यात्म मध्य प्रदेश

जिनके वचनों से मन विकार मिटें, जीवन में परिवर्तन आए वही सच्चा सतगुरु

The one whose words remove mental disorders and bring changes in life is the true Satguru.

जम्बूरी मैदान में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचक राष्ट्रीय संत मुरलीधर महाराज ने कह
The one whose words remove mental disorders and bring changes in life is the true Satguru: भोपाल. गुरु के वचनों पर विश्वास होना चाहिए, गुरु शब्द है, शरीर नहीं। ऐसे वचन से व्यक्ति के जीवन में विकार समाप्त हो जाते हैं और जीवन में परिवर्तन आता है। यह बात सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा जंबूरी मैदान में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के तीसरे दिन संत मुरलीधर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि आजकल गुरु दीक्षा की जो परिपाटी है उसमें लोकेषणा की भावना ज्यादा रहती है।

राम नाम अखिल लोक में विश्राम देने वाला है
सच्चा सद्गुरु वही है, जो आपके जीवन में परिवर्तन लाए। मुरलीधर महाराज ने राजा दशरथ के चारों पुत्रों के नामकरण की कथा सुनाते हुए राम नाम का वर्णन करते हुए कहा कि यह नाम अखिल लोक में विश्राम देने वाला है। जिससे इच्छाओं की नियुक्ति हो जाती है और मन संसार से विरक्त हो जाता है, यह हरि कृपा का पहला लक्षण है। भरत नाम विश्व का पोषण करता है। शत्रुघ्न नाम से हमारे रिपुओं काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर का दमन होता है।

राम प्रेम रूपी, लक्ष्मण इस सृष्टि का आधार है
राम प्रेम रूपी, लक्ष्मण इस सृष्टि का आधार है। संत मुरलीधर महाराज ने कथा का विस्तार करते हुए विश्वामित्र द्वारा महाराज दशरथ से राम लक्ष्मण को अपने साथ लेकर मारीच सुबाहु वध का वर्णन किया। धनुष यज्ञ के लिए जनकपुर जाने का वर्णन करते हुए राजा जनक द्वारा सगुण स्वरूप राम के दर्शन से अति अनुराग की अभिव्यक्ति की। राम लक्ष्मण द्वारा जनकपुर भ्रमण के समय सुंदर भजन सजनी कौन शहर के राजकुंवर, कहां ते आए रे, दशरथ राजकुमार नजर तोंहे लग जाएगी पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। मुख्य यजमान भगवती देवी रमेश रघुवंशी, साधना ए एल सिंह और दर्शना मुकेश शर्मा ने पुराण पूजन किया।

कथा में सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी, महामंत्री ललित पाण्डेय, हरीश बाथवी, श्याम सुन्दर, विजय माहेश्वरी, हीरालाल गुर्जर, मोर सिंह राजपूत, ममता दुबे, मदन सिंग रघुवंशी, मिथलेश गौर, गणपत सिंह, राम सिंह यादव, ज्ञानेश्वर शुक्ला, विजय कुमार दुबे भोले, राकेश रघुवंशी, राजेन्द्र सिंह, पदम सिंह जाट, जगदीश गौर, विनोद गहलोत, भगवत सिंह रघुवंशी, गोकुल कुशवाह मौजूद रहे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment