मध्य प्रदेश मनोरंजन

भोजपाल महोत्सव मेले में दिखेगा चांद से चंद्रयान तक का सफर, एलियंस भी देखने को मिलेंगे

Sufi night tomorrow at Bhojpal Mahotsav Fair
The journey from Moon to Chandrayaan will be seen in the fair

The journey from Moon to Chandrayaan will be seen in the fair

मेला देखने रोजाना लाखों लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं
The journey from Moon to Chandrayaan will be seen in Bhojpal Mahotsav fair, aliens will also be seen: भोपाल. राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार शहरवासियों को नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। रफ्तार की दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाले झूले सुनामी और डबल डिस के साथ ही मेले में लगाए गए 180 फीट लम्बे टनल और एक्वेरियम में विभिन्न तरह की मछलियां देखने को मिल रही हैं। यहां आने वाले लोगों को समुद तल के बीचो-बीच होने का एहसास होता है। अब इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए भोपाल में पहली बार भोजपाल महोत्सव मेले में आने वालों को चांद से चंद्रयान तक का सफर और एलियंस देखने को मिलेंगे। यहां लगाई जा रही प्रदर्शनी में एलवीएम-3 राकेट के साथ रोवर, प्रज्ञान और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग दिखाई देगी।

मेले में लगाया जा रहा है चंद्रयान का मॉडल
भोजपाल महोत्सव मेले में लोगों को चांद से चंद्रयान तक का सफर कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें श्री हरिकोटा से एलवीएम-3 राकेट से चंद्रयान-3 को लॉंच करने, प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग-अलग होते हुए दिखाई देंगे। लैंंडर विक्रम की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग, छह पहियों वाले रोवर प्रज्ञान के निकल कर चांद की सतह पर चलने का मॉडल देखने को मिलेगा।

मेले में एक और आकर्षण का केंद्र देखने को मिलेगा
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में एक और आकर्षण का केंद्र जुडऩे जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार शाम को किया जाएगा। यह बच्चों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इसमें चांद से चंद्रयान तक जो हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की उसका मॉडल देखने को मिलेगा। साथ ही बड़े-बड़े एलियंस देखने को मिलेंगे, जो बच्चों के मनोरंजन के साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद जानकारी देंगे।

The journey from Moon to Chandrayaan will be seen in the fair

The journey from Moon to Chandrayaan will be seen in the fair

मेले में देखने को मिलेगा कैसे चांद तक पहुंचा चंद्रयान
मेला संयोजक विकास वीरानी ने कहा कि भोजपाल महोत्सव मेले में हर प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन, पारंपरिक व्यंजन, खेलकूद सामग्री के साथ ही इस बार एक नया आयाम जोडऩे का महत्वपूर्ण काम किया है। इससे आने वाली पीढ़ी को एक शिक्षाप्रद इवेंट देखने को मिलेगा, जो उन्हें चंद्रयान और चांद की जानकारी देगा। चंद्रयान को लेकर भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चंद्रयान का किस प्रकार से अविष्कार हुआ। इसरो ने किस प्रकार उसकी तैयारी की और किस प्रकार से चांद पर स्थापित कर देश का नाम बढ़ाया है। इससे हमारे देश को योजना और तकनीक की जानकारी मिलने लगी है। इसको लेकर विद्यार्थियों, शिक्षार्थियों और बच्चों के लिए एक शिक्षाप्रद प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

मेले में देखने को मिलेंगे 25 तरह के एलियंस
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में लगाई जा रही प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को एलियंस देखने को मिलेंगे। इसमें 25 तरह के एलियंस हैं, जिसमें अवतार, प्रडिटर, वैनम आदि शामिल हैं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment