मध्य प्रदेश मनोरंजन

भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट कव्वाली शुक्रवार को

Sufi Night Qawwali at Bhojpal Mahotsav Fair on Friday
Sufi Night Qawwali at Bhojpal Mahotsav Fair on Friday

Sufi Night Qawwali at Bhojpal Mahotsav Fair on Friday

देश-विदेश के बाद भोपाल शहर में निजामी बंधु देंगे प्रस्तुति
Sufi Night Qawwali at Bhojpal Mahotsav Fair on Friday: भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शुक्रवार को सूफी नाइट में कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। देश के सुप्रसिद्ध कव्वाल निजामी बंधु अपनी शायरी और गजलों से समां बांधेंगे। उस्ताद चॉंद निज़ामी, उस्ताद महमूद निज़ामी, शादाब फरीदी निज़ामी और सोहराब फरीदी निज़ामी अपनी प्रस्तुति देंगे। इन्हें संगीत की दुनिया में निज़ामी बंधु के नाम से जाना जाता है। इन्होंने कव्वाली और शास्त्रीय गायन संगीत का प्रशिक्षण लिया है। ये ‘सिकंदरा घराने’ से संबंधित हैं।

निज़ामी बंधु देश के शीर्ष रैंकिंग वाले गायकों में लोकप्रिय कव्वाली गायक हैं। इन्होंने देश के साथ ही फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, पेरिस, मौतिटस, ईरान, तंजानिया, वेस्ट इंडीज, यूएसए में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इन्होंने फिल्मों में पाश्र्व गायन भी किया है। कव्वाली गायक उस्ताद चांद निज़ामी शायर भी हैं। इन्होंने कई नज़्में और गज़़लें लिखी हैं। मंच का संचालन महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है।

फर्नीचर की खरीदी पर मिल रही भारी छूट
भोजपाल महोत्सव मेला अब चार दिन शेष है। 14 जनवरी को भव्य रंग विरंगी आतिशबाजी और गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन किया जाएगा। मेले में लगाए गए विभिन्न तरह के सामानों के स्टालों पर ग्राहकों को भारी छूट मिल रही है। शहरवासी भी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मेले में लगाए गए फर्नीचार के साथ ही कालीन, कम्बल, गर्म कपड़े, कश्मीरी शॉल, वूलन, क्राकरी, घरेलू उपयोग की सामग्री, सहारनपुर के फर्नीचर सहित विभिन्न तरह के सामानों की खरीदी पर ग्राहकों को भारी छूट दिया जा रहा है।

मेला चार दिन शेष
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि चार दिन और मेला चलेगा। 14 जनवरी को भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का समापन किया जाएगा। शहरवासियों का काफी सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। मेले में भारी भीड़ हो रही है। शहरवासियों को चार दिन और घूमने फिरने, खरीदारी और मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। इन सभी स्टालों पर ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही है।

मेला समिति के वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं।ड्ढ

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment