देश मध्य प्रदेश

भेल के सर्वांगीण उन्नति की कामना के लिए साहसिक यात्रा में की बीएचईएल की परिक्रमा

भोपाल. भेल कर्मचारी मिलन द्वारा गुरुवार को साहसिक यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रान्त के सह सेवा प्रमुख विक्रम सिंह ने कहा यह पैदल यात्रा धार्मिक, साहसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वावलंबन इंगित करती हुई सुबह 9 बजे श्रीराम मंदिर बरखेड़ा से शुरू होकर पूरे भेल कारखाने की परिक्रमा कर पूरी हुई। उद्योग नगरी में यात्रा के मार्ग में आने वाले देव स्थान और प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर का दर्शन किया।

तीन घंटे की यात्रा में देशभक्ति, वीररस, भक्तिरस और सामूहिक प्राकृतिक गीतों को गाते हुए 51 यात्रियों का जत्था यात्रा पर निकला। कार्यवाह अध्यक्ष अजित यादव,भेल कर्मचारी मिलन ने बताया कि राष्ट्रीय महत्व की यह यात्रा प्रतिवर्ष भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जाएगी।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment