मध्य प्रदेश

MP में BJP मंडल चुनाव को टाल कर पहले किसान आंदलोन!

भोपाल
मध्य प्रदेश में भाजपा मंडल चुनाव को टाल कर पहले किसान आंदलोन करेगी। अभी 4 और 5 नवंबर को यह चुनाव होना था। लेकिन अब पार्टी किसान आंदोलन करने जा रही है। किसानों के कर्ज माफी के वादो के योद दिलाने और बाढ़ से फसल तबह होने के चलते किसानों को सरकारी मदद अभी तक नहीं मिल सकी है। विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तय कर चुकी है। इसलिए प्रदेश भर में किसान आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश भर में 4 नवंबर को पार्टी द्वारा हर विकासखंड स्तर पर किसान पंचायत आयोजित होगी। इस पंचायत में किसान कर्जमाफी का मुद्दा अहम रहेगा। इसके अलावा अतिवृष्टि से मुआवजा न मिल पाने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। भाजपा ने इस आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि दीपावली जैसा त्योहार नजदीक होने के बाद भी सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। अतिवृष्टि के कारण हर किसान को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन कमलनाथ सरकार ने अब तक सर्वे भी नहीं करवाया। मुआवजा मिलना तो बहुत दूर की बात है।

सिंह ने कहा कि भोले-भाले किसानों को बरगला कर कांग्रेस ने धोखे से मप्र में अपनी सरकार बना ली, लेकिन अब वह एक्सपोस हो चुकी है। न तो अब तक किसी किसान के दो लाख का कर्ज माफ हुआ और न ही कांग्रेस ने बाकी वादे पूरे किए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंडल चुनाव का कार्यक्रम अब तक 4 और 5 नवंबर को सुनिश्चित किया गया था, जिसे आगे बढ़ाकर 8 और 9 करने पर विचार चल रहा है। प्रदेश निर्वाचन प्रभारी हेमंत खंडेलवाल, सह प्रभारी विजेश लूणावत और प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अब जिलाध्यक्ष के चुनाव और आगे बढ़ जाएंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment