खेल देश विदेश

IPL 2023: 31 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज, जानिए किसके हाथ किस टीम की कमान

IPL 2023 Update: आईपीएल 2023 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने को हैं। इस टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। फैंस के साथ सभी टीमें भी बिल्कुल तैयार है।
सारी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का एलान कर दिया है। सफल कप्तान रोहित शर्मा के जिम्मे ही होगी मुंबई इंडियंस की कमान। वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे।
जबकि, आईपीएल (IPL) 2023 में कई टीमों के कप्तान बदले नजर आएंगे।

ये खिलाड़ी संभालेंगें टीमों की कमान

गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नज़र आएगें हार्दिक पांड्या। बता दें, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था।
वहीं, आईपीएल 2022 की तरह फैफ डु प्लेसिस होंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान। जबकि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन करेंगे। लखनऊ सुपर जाइंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी।
वहीं, पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन मारक्रम को टीम का कप्तान चुना है।
डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

Read More: BCCI ने जारी किया सीजन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, केएल राहुल को लगा बड़ा झटका

नितीश राणा होंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान

श्रेयस अय्यर के चो़टिल होने की वजह से वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने कप्तान चुनने को लेकर बड़ा सवाल था।
बहरहाल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की जगह नितीश राणा को टीम का कप्तान बनाया है।

महेन्द्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की भिड़त से होगी शुरुआत

आईपीएल (IPL) 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। आमने-सामने नज़र आएगें कैप्टन कूल और पांड्या।
आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने पांड्या की कप्तानी में अपने नाम किया था।

IPL 2023 का पूरा शेड्यूल:

IPL-2023-Schedule

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment